KKR टीम के कप्तान नितीश राणा की पत्नी के साथ दिल्ली में हुई छेड़छाड़, जानिए क्या रही वजह

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन महिलाएं, बच्चियां, युवतियां दरिंदों व बदमाशों की हवस का शिकार बनती रहती हैं। लेकिन अब तो हद ही हो गई। राजधानी में केकेआर टीम के कप्तान नितीश राणा की पत्नी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस खबर से हर कोई हैरान है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार जब घटना हुई तो नितीश राणा की पत्नी दक्षिण दिल्ली में थीं। वह अपने ड्राइवर के साथ कार में घर जा रही थी। छतरपुर से मॉडल टाउन जाने के दौरान चौराहे में सिग्नल के हरे होने का इंतजार करते समय दो बाइक सवार तेजी से आए। उन्होंने अपनी बाइक पीड़िता की कार से सामने रोकी और उसे घूरते रहे। इतना ही नहीं उन्होंने उनकी कार को टक्कर भी मारी। इस मामले में दिल्ली के कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में दो लोग आरोपी हैं और इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हो चुकी है। दोनों की उम्र 18 साल की बताई जा रही है।

गौरतलब है कि नितीश राणा आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं। 10 मैच में चार जीत और छह हार के साथ कोलकाता के पास आठ अंक हैं। वह इस सीजन 24 चौके और 18 छक्के लगा चुके हैं। फिलहाल वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *