दिल्ली (एकता): दिल्ली जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरनास्थल पर उस समय बवाल खड़ा हो गया जब पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झगड़ा हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार देर रात हुए इस हंगामे में घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

खास बात यह है कि हुड्डा का हिरासत में लिए जाने से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि अभी जब मैं जंतर-मंतर पर पहलवानों का हाल-चाल पूछने और हौसला बढ़ाने पहुंचा तो धरने के बाहर पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया। इसके बाद वह मुझे वसंत विहार पुलिस चौकी ले आए। बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी जब जंतर-मंतर पर पहलवानों से मिलने पहुंची तो उन्हें भी हिरासत में लिया गया। स्वाति मालीवाल को पुलिस ने जबरदस्ती गाड़ी में उठाकर डाला।

गौरतलब है कि यह सारा हंगामा उस समय हुआ जब पहलवान सोने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने सोने के लिए फोल्डिंग बेड मंगवाए थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। खिलाड़ियों के ऊपर हमला कर दिया, जिसमें दो खिलाड़ियों को चोट आई हैं। आप नेता सोमनाथ भारती बिना अनुमति के बेड लेकर पहुंचे थे। वह बैरीगेट पर आ गए उसमें थोड़ी नोकझोंक हुई। वहीं दूसरी तरफ जंतर मंतर पर महिला पुलिसकर्मी ना होना पहलवानों ने ऐसा आरोप लगाया है। उन्होंने पहलवानों से कहा है कि लिखित में शिकायत दे, वह उस पर निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे। उनसे पूछा गया कि एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में पकड़ा था।