दिल्ली में 54 साल में सिर्फ तीन बार बना रिकॉर्ड, मई में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बता दें कि पहली बार मई महीने में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी में 54 साल में सिर्फ तीन बार रिकॉर्ड बना। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज हुआ है। बता दें कि 7 मई तक बारिश का अलर्ट है। 8 मई के बाद मौसम गर्म रहेगा। जानकारी के मुताबिक मई महीने के शुरुआती तीन दिनों में ही पूरे महीने का पूरा कोटा हो गया है।

मई में अमूमन 30.7 मिमी बारिश होती थी। लेकिन अब यह भी रिकॉर्ड टूट गया। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों में मौसम हर दिन बदल रहा है। कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार तक तापमान 32-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहेगा। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *