पहलवानों के धरने पर पहुंची PT उषा को आखिर क्यों करना पड़ा लोगों की नाराजगी का सामना

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने पर बुधवार पहुंची भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। मीडिया सूत्रों के अनुसार पीटी उषा ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से मुलाकात की। गौरतलब है कि पहलवानों ने 23 अप्रैल से कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना शुरू किया हैं। पहलवान उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि जब पीटी उषा वहां निकली तो उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया और सीधा गाड़ी में बैठ गई। इस पूरे मामले पर चुप रही। वही जंतर मंतर पर मौजूद लोगों ने पीटी उषा के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। लोगों ने कहा कि पहलवान इतने दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन उन्होंने पहले उनके मामले में कोई सुध नहीं ली। इतना ही नहीं एक बुजुर्ग तो पीटी उषा की गाड़ी के आगे ही खड़ा हो गया और पीटी उषा खुद एक महिला होकर उन्होंने एक शब्द तक नहीं कहा।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को कई मेडल दिला चुके पहलवान जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। पहलवान बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न की शिकायत पर बृजभूषण के खिलाफ दो मामले दर्ज किए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *