बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: दिल्ली के खजूरी इलाके में धंसी सड़क, ट्रैफिक हुआ जाम

admin

दिल्ली (एकता): पूर्वी दिल्ली के खुरेजी इलाके में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी। बता दें कि 2 दिन पहले हुई बारिश से सब तहस-नहस हो गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार सड़क धसने से लोगों में अफरातफरी मच गई। बता दें कि इस रास्ते पर कई दिनों से CPWD का काम चल रहा था। लेकिन सड़क धंसने से प्रशासन और सिविक एजेंसियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अगर यह घटना कोई भीड़भाड़ वाले इलाके में होती तो काफी खतरनाक हो सकता था।

बता दें कि सड़क के नीचे की जमीन बिल्कुल ही खोखली है यानि सिविक एजेंसी विकास का कार्य करती है और सड़क बनाती है तो शायद पूरी तरह से बढ़िया काम नहीं करती। दिल्ली में हर बार बारिश से ऐसी घटना होती है। फिलहाल इस सड़क धंसने की वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गीता कॉलोनी गांधी नगर की तरफ से आने वाले लोग निर्माण विहार लक्ष्मी नगर जाने में बड़ी दिक्कत हो रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *