दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया। राजधानी में ठंड पूरी तरह से बढ़ गई है। लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिली। बता दें कि बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को भी बादल छाए रहे साथ ही ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

बता दें कि मौसम के इस बदले मिजाज से अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। 7 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा, 8 मई से मौसम खुलना शुरू होगा। एनसीआर में सबसे कम अधिकतम तापमान नोएडा में 26.3, गुरूग्राम में 26.7, फरीदाबाद में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी की है कि घर से निकलने से पहले इंतजाम करके निकले। बारिश से ऑफिस आने-जाने वालों को ही मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।