दिल्ली (एकता): छोटे पर्दे यानि टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ शो को अलविदा कह दिया है। बता दें कि वह अब इस शो का हिस्सा नहीं रहीं। उनके इस फैसले से फैंस को काफी बढ़ा झटका लगा है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार वह इस शो में ढाई साल तक फैंस को एंटरटेन कर चुकीं है। उनके जाने से हर किसी के चेहरे पर काफी उदासी छाई हुई है। यहां तक कि उन्होंने अपना आखिरी शूट भी पूरा कर लिया। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या शर्मा के पति और को-एक्टर नील भट्ट काफी भावुक हो गए। उन्होंने एक पोस्ट सांझा कि जहां उनका दर्द छलका। बता दें कि इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘गुम है किसी के प्यार में का पहला शॉट जो हमने दिया था। शुरुआत में हमें नहीं पता था कि ये हमें इतना प्यार देगा। उन्होंने खुलकर इस पोस्ट में बात की। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे साथ काम करना बहुत याद करूंगा बच्चे। लेकिन मैं तुम्हारे भविष्य के लिए खुश और उम्मीद से भरा हूं। मेरे प्यार पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे। मेरी लाइफटाइम खुशियां, मेरी हंसी और मेरा प्यार ऐश्वर्या शर्मा।’
View this post on Instagram
नील भट्ट की पोस्ट पर ऐश्वर्या शर्मा ने दिया प्यारा जवाब
पति नील भट्ट की पोस्ट पर ऐश्वर्या ने कमेंट कर जवाब दिया कि सेट पर उनके आखिरी दिन पर उनके पति रो पड़े थे, जिससे वह काफी उदास हो गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने शो का काम और पति देने के लिए भी शुक्रिया अदा किया है। वह लिखती हैं, ‘AWWW मुझे बार-बार मत रुलाओ। ऐश्वर्या ने कहा कि तुम बहुत ही कीमती और खूबसूरत चीज हो जो इस शो में मेरे साथ हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हम अलग-अलग इस शो से जुड़े थे और अब हम घर साथ आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि हम एक-दूसरे के लिए बने थे। उन्होंने कहा कि सही में हम खो गए एक-दूसरे के प्यार में। लव यू।’ गौरतलब है कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट दोनों की मुलाकात इस शो में हुई थी। यहीं नहीं इस शो ने ही इनकी दोस्ती गहरी की और प्यार में बदल दी। धीरे-धीरे दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
