जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों को समर्थन देने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत

admin

हरियाणा (एकता): दिल्ली के जंतर-मंतर पहलवानों का धरना 10वें दिन भी जारी रहा। बता दें कि पहलवानों को समर्थन देने किसान नेता राकेश टिकैत दिल्ली पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा के लोकसभा सदस्य बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पहलवानों को लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का समर्थन मिल रहा है।

इसी कड़ी में दिल्ली पहुंचे राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा, “बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे देश में आंदोलन होगा। देश में सरकार के लिए कानून अलग है जबकि आम आदमी के लिए अलग है। यह सरकार की सारी साल है।” रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर  पहुंचा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *