दिल्ली (एकता): दिल्ली में मौसम बदलने का सिलसिला जारी है। बेमौसम बारिश से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई। सोमवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में घने बादल छाए रहे। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को हुुई बारिश से लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए। बता दें कि अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
4 मई के बाद धूप निकलने से मौसम साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान चला। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे से शिमला सहित कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने का दौर जारी है।