Shah Rukh के बेटे Aryan ने लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड किया लांच, कपड़ों की कीमत जानकर यूजर्स करने लगे ट्रोल

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान का परिवार लग्जरी लाइफ जीता है। उनका नाम आज की डेट में देश के सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में शामिल है। वह आज इस मुकाम पर काफी मुश्किलों के बाद पहुंचे हैं। अब उनके बेटे आर्यन खान ने हाल ही में एक्टिंग की दुनिया छोड़ अपना लग्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड D’YAVOL X लॉन्च किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस ब्रांड के पहले वीडियो में उनके पिता शाहरुख खान भी नजर आए। आपको बता दें कि आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड के कपड़ों की कीमत लाखों में हैं। वहीं यूजर्स उनके कपड़ों की कीमत जानकर उन्हें ट्रोल करने लगे। उन्होंने कई तरह के कमेंट किए।

जानकारी के मुताबिक बेटे को स्पोर्ट करने के लिए ऐड के वीडियो में खुद शाहरुख ने एपीयरेंस दी। 30 अप्रैल को इस ब्रांड की वेबसाइट पर पहला कलेक्शन भी लॉन्च किया गया है। जिसे देखकर लोग काफी मजाक भी बना रहे हैं। ट्विटर पर यूजर्स ने लिखा कि इसे खरीदने के लिए उन्हें अपनी किडनी बेचनी पड़ेगी। वहीं किसी वने कहा कि क्या खुद शाहरुख और आर्यन इसकी डिलीवरी करने आ रहे हैं। बता दें कि आर्यन खान के कपड़ों का ब्रांड D’YAVOL X रविवार को लाइव हुआ था। कपड़ों की कीमतों ने सबको हैरान कर दिया।

ब्रांड एक ‘लक्जरी स्ट्रीटवियर’ संग्रह की मेजबानी करता है। एक शर्ट की कीमत 22,200 रुपए है। एक बेसिक ग्रे टी-शर्ट जिसे ‘बैटल वॉर्न’ कहा जाता है। इस लॉन्च में बाप-बेटे ने एक तरह के कपड़े पहने हुए थे। बताया जा रहा है कि आर्यन खान ने दिसंबर 2022 में अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने का फैसला लिया था। इस वेब-सीरीज में 6 एपिसोड होंगे और इसका नाम ‘स्टारडम’ रखा गया। उनके बॉलीवुड में कदम रखने का फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *