दिल्ली का कॉन्ट्रैक्ट किलर मेरठ में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, फायरिंग कर बाइक से भागा था बदमाश

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आए दिन अपराधियों पर नकेल कस रही है। हाल ही में उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 2 हथियार तस्करों का पर्दाफाश किया। अब उन्होंने सबसे बडडी कार्रवाई की। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने मुठभेड़ के बाद एक शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रंजीत नाम का ये कॉन्ट्रैक्ट किलर दिल्ली से भागते हुए मेरठ पहुंच गया था। दिल्ली पुलिस भी मेरठ पहुंच गई और यूपी पुलिस की मदद से आरोपी तक पहुंची।

बता दें कि बदमाश को रविवार देर रात मेरठ कंकरखेड़ा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ लिया गया लेकिन उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इतना ही नहीं अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया।दिल्ली स्पेशल सेल उसकी गिरफ्तारी के लिए हर जगह छापेमारी कर रही थी। रंजीत झा सुपारी किलर है। वह मनोज की हत्या में फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उससे 9 एमएम की पिस्टल और बाइक भी बरामद की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *