Aishwarya Rai की तारीफ करने पर Abhishek Bachchan को यूजर ने किया ट्रोल, एक्टर ने ऐसे की बोलती बंद

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड सितारों को अकसर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। आए दिन यूजर किसी न किसी को ट्रोल करते रहते हैं। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन आज बॉलीवुड के सबसे अडोरेबल कपल्स में से एक माने जाते हैं। इन दोनों को इंडस्ट्री का पॉवर कपल भी कहा जाता है। लेकिन हाल ही में अभिषेक बच्चन को उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के नाम पर एक यूजर ने ट्रोल किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिषेक बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बिग बुल’ को लेकर सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया, जिस पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि आप किसी चीज के काबिल नहीं है। यूजर ने कहा कि अब उन्हें और फिल्में साइन करने दीजिए और आप आराध्या का ख्याल रखें।” उस यूजर को अभिषेक ने करारा जवाब दिया, “उसे हस्ताक्षर करने दो ??? सर, उसे निश्चित रूप से कुछ भी करने के लिए मेरी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। विशेष रूप से कुछ ऐसा जो उसे पसंद है।”

अभिषेक का ये जवाब सुनकर यूजर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। जानकारी के मुताबिक ‘पीएस 2’ देखने के बाद उन्होंने मणिरत्नम फिल्म की जमकर प्रशंसा की। फिल्म देखने के बाद अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर टीम के लिए कुछ नोट लिखा। उन्होंने फिल्म में अपनी पत्नी ऐश्वर्या की सुंदरता और अभिनय की तारीफ करते हुए उनके रोल को सबसे अच्छा बताया। पूरी टीम मणिरत्नम, विक्रम, तृषा, जयराम, कार्ति और फिल्म से जुड़े बाकी कलाकार और क्रू को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की। बता दें कि ऐश्वर्या राय जब कभी भी अपने घर के बाहर कदम रखती है तब उनके ऊपर लोगों की नजर हमेशा बनी रहती है। गौरतलब है कि अभिषेक और ऐश्वर्या की साल 2007 में शादी हुई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *