महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: भिवंडी में इमारत ढहने से मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

admin

महाराष्ट्र (एकता): महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां एक दो मंजिला इमारत ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार इमारत गिरने के बाद कई घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


बता दें कि घटनास्थल पर दमकल विभाग, पुलिस, टीडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हालांकि 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बता दें कि हादसा शनिवार दोपहर को कैलासनगर के वर्धमान कंपाउंड में जी-2 में हुआ।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *