पंजाब के लुधियाना में बड़ा हा+दसा, गैस लीक होने से 11 लोगों की मौ$त

admin

लुधियाना (एकता):  पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह बड़ा हा+दसा हो गया, जहां शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में बने मिल्क बूथ में गैस लीकेज हो गई। जिससे 11 लोगों की मौ+त हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार मृत+कों में 5 महिलाओं और 4 पुरुषों समेत 2 बच्चे शामिल हैं। गैस रिसाव के बाद 12 लोग बेहोश भी हो गए। घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंची। बीमार हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

बता दें कि इमारत में मिल्क बूथ खुला हुआ था और जो भी सुबह यहां दूध लेने आया वह बेहोश होता गया। प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए इमारत के आसपास एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है।हैरानी की बात यह है कि इस गैस से आसपास के घरों और ढाबों के लोग भी बेहोश हुए हैं। फिलहाल इमारत से सभी लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। बता दें कि जिस समय गैस लीक हुई, उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इलाके में किस गैस का रिसाव हुआ। जिसकी वजह से इतना बड़ा हा+दसा हो गया। अब गैस की जांच के लिए मशीनें मंगवाई गई हैं। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच करेगी।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *