दिल्ली (एकता): दिल्ली में मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर केस में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। बता दें कि कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार कोर्ट अफजाल अंसारी पर थोड़ी ही देर में फैसला सुनाएगा। बता दें कि मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर अभी कोर्ट का फैसला नहीं आया। गौरतलब है कि 2007 में यूपी के बहुचर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड और व्यापारी नंदकिशोर रूंगटा अपहरण के बाद मुख्तार और अफजाल पर गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया गया। हालांकि इस मामले में 1 अप्रैल को सुनवाई हुई थी। पहले इस मामले में 15 अप्रैल को फैसला आना था, लेकिन बाद में 29 अप्रैल कर दिया गया था।
मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, अफजाल अंसारी पर थोड़ी देर में सुनाएगा जाएगा फैसला
Leave a comment