दिल्ली (एकता): जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा देने वाले लगभग 9.4 लाख उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड एनटीए ने आज 29 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट जारी किया गया है। बता दें कि सभी उम्मीदवारों द्वारा स्को रकार्ड को आप एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर देख सकते हैं। बता दें कि इस साल लगभग 9.4 लाख उम्मीदवार जेईई सत्र 2 का हिस्सा बने। शनिवार सुबह देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2023 के अप्रैल सेशन के परिणामों के साथ ही ऑल इंडिया रैंक भी जारी कर दी। जेईई मेन 2023 सत्र 2 के परिणाम स्कोरकार्ड के साथ, एनटीए ने जेईई मेन फाइनल आंसर की भी अपलोड की है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही एनटीए टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की।

जानकारी के मुताबिक जेईई में सेशन 2 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। होम पेज खुलते ही आपको candidate’s activity का लिंक दिखाई देगा, जिसपर जाकर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद जहां आपको अपना रोल नम्बर और डेट ऑफ बर्थ भरकर लॉग-इन करना होगा। इस के बाद आपका स्कोर कार्ड खुल जाएगा और आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लीजिए। बता दें कि एनटीए जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू करेगी, जो उम्मीदवार जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक लेंगे वे जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे। जेईई एडवांस परीक्षा में उम्मीदवार सिर्फ 2 बार ही हिस्सा ले सकता है।