Samantha Ruth Prabhu के Birthday पर फैन की दिखी दीवानगी, एक्ट्रेस के लिए किया कुछ ऐसा कि देख हो जाएंगे हैरान

admin

दिल्ली (एकता): साउथ इंडस्ट्री में अभिनेता और अभिनेत्रियों को लेकर कुछ अनोखी ही दीवानगी देखने को मिलती है। कई फैंस अपने पसंदीदा अभिनेत्रियों और अभिनेता के लिए कई तोहफे भेजते हैं। लेकिन इस बार एक फैन ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के लिए घर में मंदिर तक बनवा लिया। इतना ही नहीं उसमें अभिनेत्री की खूबसूरत मूर्ति भी बनाई। ये मूर्ति अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की है। उनके जन्मदिन पर उनके फैन ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं।


मीडिया सूत्रों के अनुसार बापटला जिले के अलापडू गांव में अभिनेत्री के फैन ने जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया और केक काटा। फैन अपने हाथों से मूर्ति को हरे रंग के ब्लाउज के साथ लाल रंग की साड़ी में सजाया। सामंथा का जन्मदिन मनाने के लिए आसपास के गांवों के लोग संदीप के घर उमड़ पड़े। बता दें कि वैसे तो संदीप एक बड़ा मंदिर बनाना चाहता था लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऐसा नहीं हो सका। फैन का नाम तेनाली संदीप है।

पैसों की तंगी के चलते फिल्मों में आई थीं समांथा

जानकारी के मुताबिक सामंथा रुथ प्रभु ना केवल साउथ में बल्कि इन दिनों हिंदी सिनेमा के दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। सामंथा रुथ प्रभु का 28 अप्रैल को 36वां जन्मदिन था। साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सामंथा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल से की थी। उन्होंने अपने करियर में काफी तंगी देखी। काफी मुश्किलों के बाद उन्होंने अपनी लाइफ को बेहतर बनाया। सामंथा पढ़ाई में बेहद होशियार थीं। सामंथा कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि वो 2 महीने तक केवल एक बार ही खाना खाती थीं क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे। उन्होंने पैसे कमाने के लिए कई काम किए। सामंथा ने मॉडलिंग तो मजबूरी में की। उन्हें इस दौरान फिल्मों के कई ऑफर आने लगे। सामंथा ने Ye Maaya Chesave (2010) फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया।  इस फिल्म में उनके साथ नागा चैतन्य थे। खास बात यह है कि इस दौरान उन्हें नागा चैतन्य से प्यार हो गया। उन्होंने सात साल के अपने रिश्ते के बाद साल 2017 में सगाई कर ली। इसके बाद उन्होंने जल्द ही शादी भी कर ली। सामंथा और नागा की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी। वह शादी के बाद काफी टूट गई थी।

आज जीती हैं लग्जरी लाइफ

जानकारी के मुताबिक सामंथा रुथ प्रभु की लाइफ इस समय काफी लग्जरी है। उनकी कमाई का सोर्स मॉडलिंग, एक्टिंग और ब्रैंड एंडोर्स हैं। सामंथा सबसे महंगी गाड़ियों में आती-जाती है। इस पैंटहाउस की कीमत 1 करोड़ से अधिक है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *