धरने पर बैठे पहलवानों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान आया सामने

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बयान दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि बबीता फोगाट को कमेटी में शामिल किया गया। हर किसी को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। किसी भी थाने में कोई भी FIR दर्ज करवा सकता है।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है। हमारे लिए खेल प्राथमिकता है, जिसके साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे। अनुराग ने कहा कि हमने पहलवानों को 12 घंटे सुना और फिर कमेटी बनाई। कमेटी ने 14 मीटिंग की है। पहलवानों ने बृज भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *