दिल्ली (एकता): जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को कथित बीमा घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। बता दें कि सीबीाई उनसे स्पष्टीकरण लेने पहुंची है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सोम विहार इलाके में स्थित पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पर कुछ जवाबों के लिए पहुंची है। हालांकि सत्यपाल मलिक अब तक बीमा घोटाले में आरोपी या संदिग्ध नहीं है। गौरतलब है कि 7 महीने में यह दूसरी बार है, जब विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रह चुके मलिक से सीबीआई के लिए पहुंची है।
जानिए क्यों जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पहुंची CBI
Leave a comment