दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया। उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। बॉलीवुड में उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 में कई बड़े सितारे नजर आए। इसी बीच आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। आलिया भट्ट फिल्मफेयर अवॉर्ड में छाई हुई हैं। उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने फिल्मफेयर में सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए।

बता दें कि फिल्मफेयर में आलिया भट्ट का लुक भी काफी वायरल हो रहा है। वह बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेने ब्लैक ड्रैस में पहुंची। फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 के रेड कारपेट को बॉलीवुड सितारों ने रंगीन बनाया। आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023’ में बॉलीवुड फिल्मों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और कलाकारों को सम्मानित किया गया है। बताया जा रहा है कि संजयलीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसी फिल्म को बेस्ट डायलॉग के लिए पुरस्कार भी मिला है।

फिल्म ‘बधाई दो’ के लिए राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल
मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। जिससे आयोजन की शाम रंगीन हुई। बता दें कि अवॉर्ड्स में सलमान खान और मनीष पॉल द्वारा होस्ट किए गए, स्टार-स्टडेड इवेंट में आलिया भट्ट, रेखा, काजोल, जान्हवी कपूर, हिना खान, आयुष्मान खुराना, दीया मिर्जा, विक्की कौशल, और कई अन्य हस्तियां शमिल हुई। कई फिल्मों और उनके एक्टर को बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
Congratulations!
The Filmfare Award for Best Film goes to #GangubaiKathiawadi at the 68th #HyundaiFilmfareAwards 2023 with #MaharashtraTourism. pic.twitter.com/bpJKuXrCm5
— Filmfare (@filmfare) April 27, 2023
बता दें कि आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘RRR’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। अब 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में आलिया का नाम आने के बाद फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे।
