Urfi Javed को Restaurant में नहीं मिली एंट्री तो गुस्से से लाल हुई अभिनेत्री और फिर… (देखें तस्वीरें)

admin

दिल्ली (एकता): अपने अतरंगी स्टाइल और कपड़ों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार फिर मुश्किलों में पड़ चुकी हैं। उन्हें कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग का सामना तो करना ही पड़ता था लेकिन अब उनके साथ हैरान कर देने वाली घटना हुई है। हाल ही में उर्फी जावेद की एंट्री पर मुंबई के एक रेस्टोरेंट ने बैन लगा दिया। उन्हें अंदर नहीं आने दिया जा रहा था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री ने इस बात से चुप नहीं बैठी उन्होंने इस रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन भी लिया। साथ ही मैनेजर को धमकाया और उनके साथ बहसबाजी भी की। उन्होंने इस घटना को खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। साथ ही उनका एक वीडियो भी सामने आया है। वह वीडियो में मैनेजर सीट खाली न होने की बात कहते दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि उर्फी जावेद अपनी नई कार में मुंबुई के एक रेस्टोरेंट पहुंची। जब वह अंदर गई तो मैनेजर ने कहा कि सारी सीट्स फुल हैं। जिसके चलते उन्हें एंट्री नहीं मिल सकती। इस बात से अभिनेत्री को गुस्सा आ गया। उसने मैनेजर को ऑर्डर देते हुए कहा कि बहुत जगह मिल जाएगी चेक करो। इतना ही नहीं उसने मैनेजर से बहुत ही बुरी तरीके से बात की।

मैनेजर उन्हें समझाने की कोशिश में लगे रहे लेकिन उन्होंने एक न सुनी। उर्फी जावेद ने मीडिया वालो के सामने कहा कि ये मेरे कपड़ों की वजह से सीट नहीं दे रहे। लेकिन मैनेजर ने कहा कि मैम ऐसा कुछ नहीं है, सच में अंदर कोई सीट नहीं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *