मैसूर के होटल में प्रियंका गांधी ने बनाया डोसा, जमकर वायरल हो रहा Video

admin

दिल्ली (एकता): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कर्नाटक आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए दौरा कर रही हैं। बता दें कि इस दौरान वह मैसूर में पहुंची। जहां उन्होंने एक होटल में डोसा बनाने की कोशिश की।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उनके डोसा बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में प्रियंका गांधी को होटल के किचन में कर्मचारियों के साथ बात करते हुए भी देखा जा रहा है। विचाराधीन रेस्तरां मल्यारी होटल के नाम से प्रसिद्ध है, जो मैसूरु के सबसे पुराने भोजन स्थलों में से एक है। जहां उन्होंने डोसा बनाया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को वह जैसे ही मैसूर पहुंची तो वह सीधा होटल में गई। जहां उन्होंने होटल के मालिक और उनके परिवार का धन्यवाद किया। इतना ही उन्होंने सभी लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। जो काफी वायरल हो रही हैं। इस दौरान वह 2 छोटी बच्चियों के हाथ बातचीत करते भी नजर आई। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कई नेताओं ने भी इडली का मजा भी लिया। गौरतलब है कि आज प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के साथी नेता डीके शिवकुमार और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल हैं। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा के लिए चुनाव होने जा रहा है। जिसके लेकर चुनाव प्रचार जोरो-शोरों पर है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *