Delhi Mayor Election: शिखा राय ने वापस लिया नामांकन, ‘आप’ की शैली ओबेरॉय फिर बनी Mayor

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली मेयर चुनाव में एक बार फिर आप पार्टी की जीत हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय निर्विरोध एक बूार फिर दिल्ली की मेयर बनी। बता दें कि चुनाव से ठीक पहले ही बीजेपी मेयर उम्मीदवार शिखा राय ने अपना नामांकन वापस लिया। दिल्ली में मेयर पद के लिए चुनाव बुधवार को हुआ। मेयर ने कहा कि डिप्टी मेयर पद के लिए कोई भी प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहे तो ले सकता है। वहीं दूसरी तरफ मेयर शैली ओबेरॉय ने डिप्टी मेयर आले इकबाल को डिप्टी मेयर बनाया है।

उन्होंने सभी पार्षदों, मनोनीत एमएलए का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि हमें एक बार फिर से मेयर की कुर्सी पर बैठाने के लिए सबका बहुत-बहुत आभार रहेगा। शैली ओबेरॉय ने कहा कि अब हम दिल्ली के पार्कों और सड़कों को अच्छा बनाएंगे। शिखा रॉय ने कहा कि शैली ओबरॉय संविधानिक पद की गरिमा बनाए रखें। बता दें कि मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए कुल 274 वोट हैं। इनमें आप के 148 और भाजपा के 115 वोट हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आप को मेयर पद जीतने में मुश्किल नहीं होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *