कॉमेडियन Krushna Abhishek ने सलमान खान के गाने पर ली ‘द कपिल शर्मा शो’ में एंट्री, फैंस हुए हैरान

admin

दिल्ली (एकता): टीवी की दुनिया के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में फिर से कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने वापसी कर ली है। उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह मेकर्स के बीच पैसों और कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कई महीनों से शो से गायब थे। लेकिन अब सब कुछ ठीक हो चुका है। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म के गाने पर चप्पू चलाते हुए परफॉर्म किया। इसका वीडियो कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।

View this post on Instagram

 

A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30)

खास बात यह है कि उन्होंने सपना के किरदार में सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के गाने ‘दिल दीवाना, बिन सजना के’ पर एंट्री ली। जैसे ही वह सपना के किरदार में स्टेज पर आए हूटिंग होनी शुरू हो होगी। कृष्णा अभिषेक ने इस वीडियो में बताया कि उनका यानि सपना का मसाज पार्लर भी फिर से खुल जाएगा। उनकी एंट्री पर फैंस ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

 

कृष्णा अभिषेक की वापसी को लेकर फैंस ने जताई खुशी

कृष्णा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, उनके फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। कई स्टार्स ने उनके स्वागत पर खुशी जाहिर की। फैंस ने कहा कि उनके बिना शो में मजा नहीं आ रहा था, अब वह आ गए हैं तो शो में रौनक आ गई हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *