सड़क हादसा: कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, भीड़ ने ऐसे सिखाया सबक

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां एक कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे के समय भीड़ ने कार चालक को पकड़ कर सबक सिखाया। उन्होंने चालक के साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसा कैसे हुआ इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *