दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के समर्थन में पहुंचे पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के जंतर-मंतर पर तीसरे दिन से पहलवानों का धरना जारी है। बता दें कि पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फिर से मोर्चा खोला है। मीडिया सूत्रों के पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगोट, साक्षी मलिक और संगीता फोगोट के नेतृत्व में जुटे पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ एफआइआर कराने की मांग की है।

बता दें कि मंगलवार को पहलवानों के धरने में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हुए। उन्होंने पहलवानों के जंतर-मंतर पर धरने पर उनका समर्थन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन पहलवानों को मैदान में होना चाहिए था वो लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा समर्थन खिलाड़ियों के साथ है। कांग्रेस खिलाड़ियों का समर्थन कर रही है। इनको इंसाफ जल्द से जल्द मिलना चाहिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *