दिल्ली (एकता): आलिया भट्ट आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना-चेहरा है, उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने करोड़ों का आलीशान घर खरीदा है। इस समय वह अपनी सारी कमाई घर खरीदने में खर्च कर रही हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस आलीशान घर की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आलिया भट्ट ने बांद्रा वेस्ट में नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत 37 करोड़ रुपए है। आलिया का ‘कृष्णा राज बंगले’ में नया घर बन रहा है।

बता दें कि आलिया भट्ट ने इसी महीने अपनी बहन शाहीन भट्ट को मुंबई में 7.68 करोड़ के 2 फ्लैट गिफ्ट किए थे। ये फ्लैट, जुहू में स्थित Gigi अपार्टमेंट में है। अब उन्होंने नया घर खरीदा है। उन्होंने इसके प्रोडक्शन हाउस ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा खरीदा गया है। ये नया एड्रेस पाली हिल में एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में स्थित है। ये बिक्री एग्रीमेंट 10 अप्रैल 2023 को रजिस्टर है। बता दें कि आलिया का घर 2,086.75 स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ है।
View this post on Instagram
जानकारी के मुताबिक आलिया भट्ट इस समय पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ समय बिता रही है। वह बांद्रा के पाली हिल में ‘वास्तु’ में रह रही हैं। खास बात यह है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसकी घर की बालकनी में शादी की थी। उनकी फैमिली अक्सर कृष्णा राज बंगले की कंस्ट्रक्शन साइट देखने जाते रहते हैं। वहां पर उनका आठ मंजिला सपनों का घर बन रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों बाद में इसी घर में शिफ्ट हो जाएंगे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 14 अप्रैल 2022 को शादी हुई थी।
View this post on Instagram