दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का दूसरा दिन, दिल्ली पुलिस हुई अलर्ट, जांच कमेटी से मांगी रिपोर्ट

admin

दिल्ली (एकता): करीब 3 महीने के बाद दिल्ली में फिर से जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना जारी है। बता दें कि सोमवार को दूसरे दिन भी भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण सिंह से विवाद पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस धरने पर ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ जांच समिति की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बता दें कि पहलवानों ने रात फुटपाथ पर ही सो कर निकाली। दूसरी तरफ पहलवानों के धरने को लेकर दिल्ली पुलिस भी तेज हो गई है।

दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी है। जिसपर अब कार्रवाई शुरू की जाएगी। बजरंग पूनिया ने कहा कि इस बार सभी दलों का हमारे धरने में शामिल होने के लिए स्वागत है, चाहे वह भाजपा, कांग्रेस, आप या कोई अन्य पार्टी हो। उन्होंने कहा कि पिछली बार जंतर-मंतर के धरने पर किसी भी नेता को आने नहीं दिया गया था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कोई भी अपनी खुशी से इस धरने में शामिल हो सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *