दिल्ली (एकता): दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को बॉर्डर पार तस्करी करने मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट कस्टडी गुजरात एटीएस को दे दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का अब पाकिस्तान कनेक्शन का पर्दाफाश होगा। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई पर पाकिस्तान से ₹194 करोड़ की ड्रग मंगवाने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक गुजरात पुलिस ने 6 पाकिस्तानी सहित 8 आरोपी गिरफ्तार किए थे। गुजरात पुलिस ने लारेंस बिश्नोई को पाकिस्तान से ड्रग मामले के आरोप में प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। बता दें कि इससे जो आरोपी फरार हुए हैं उनके बारे में पता लगाया जा सके।
दिल्ली की कोर्ट ने बॉर्डर पार तस्करी मामले में गुजरात ATS को लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट कस्टडी दी
Leave a comment