मेयर चुनाव से पहले CM केजरीवाल को बड़ा झटका, आप पार्षद सुनीता ने थामा बीजेपी का दामन

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में मेयर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को आम आदमी पार्टी की पार्षद सुनीता ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता को पार्टी में शामिल किया है। जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल को मेयर चुनाव होना है। इससे पहले ही बीजेपी ने केजरीवाल को झटका दे दिया।

बीजेपी और आप ने अपने-अपने मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है। मेयर पद पर एक बार फिर डॉक्टर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल मैदान में होंगे। मेयर चुनाव के लिए कुल 274 मतों में से 150 वोट अभी आप के पक्ष में हैं। बता दें कि पिछले साल 7 दिसंबर को नगर निगम के 250 वार्डों के चुनाव हुए थे। 22 फरवरी को मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव में आप प्रत्याशी शैली ओबरॉय मेयर और आले इकबाल डिप्टी मेयर चुने गए थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *