नोएडा (एकता): नोएडा में पंचशील कॉलोनी में इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां टीचर ने 10वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार आयुष पानी पी रहा था, अचानक शिक्षक ने वहां पहुंच कर आयुष को कई थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं उसके बालों से पकड़कर पिटाई।
परिजनों ने छात्र को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल जांच में छात्र के कान का पर्दा फटने की जानकारी मिली। जिसके चलते गुस्साए परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।