दिल्ली (एकता): टीवी जगत की मशहूर अदाकारा तन्वी ठक्कर इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल एंजॉय कर रही हैं। टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ उन्होंने काम किया था। बता दें कि उनके घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के हर मोमेंट को फैंस के साथ शेयर किया। हाल ही में उन्होंने अपनी गोद भराई की, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। बता दें कि अपनी गोद भराई में तन्वी ठक्कर इमोशनल हो गई। येलो साड़ी में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई। एक्ट्रेस की झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसे फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।

तन्वी की गोद भराई रस्म में शामिल हुए कई दोस्त और फैमिली मेंबर्स
तन्वी ठक्कर ने 22 अप्रैल को अपनी गोद भराई की रस्म की। एक्ट्रेस की अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स को ग्रैंड पार्टी दी, जिसमें कई सेलेब्स भी नजर आए। तन्वी ठक्कर ने येलो कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने पिंक ब्लाउज के साथ पहना था। वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तन्वी के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। हर किसी की नजर उनसे हट ही नहीं रही थी।
View this post on Instagram
इमोशनल हुईं तन्वी ठक्कर
तन्वी की गोद भराई की रस्म में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सुनायना फौजदार और वाहबिज दौरबजी समेत कई अभिनेत्रियां पहुंची। दोस्तों को डांस करते देख तन्वी जिसे देख तन्वी इमोशनल हो गई, इस दौरान उनकी आंखों में आंसू झलक आए।

2021 को तन्वी और आदित्य ने रचाई थी शादी
तन्वी और आदित्य ने 16 फरवरी साल 2021 को शादी की थी। बता दें कि दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘एक-दूसरे से करते हैं हम प्यार’ के सेट पर हुई। वह कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। कपल ने 24 दिसंबर 2013 को सगाई की। तन्वी के पति एक्टर आदित्य कपाड़िया ने टीवी शो ‘सोन परी’ और ‘शका लाका बूम-बूम’, ‘बस एक चांस’ जैसी फिल्म में भी काम किया। बात करें तन्वी की तो उन्हें आखिरी बार टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में देखा गया था। बता दें कि तन्वी ने कई सीरियल में काम किया जैसे ‘बहू हमारी रजनीकांत’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘सास बिना ससुराल’, ‘मधुबाला’ जैसे फेमस सीरियल में। यहां उनको फैंस का काफी प्यार भी मिला। इन टीवी शो की वजह से वह काफी मशहूर भी हुई।
