दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर पहुंचे बजरंग-साक्षी सहित देश के नामी पहलवान, जानिए वजह

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के जंतर मंतर पर फिर से बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित अन्य पहलवान इकट्ठे हुए। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को सभी पहलवान शाम 4 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फिर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पहलवान ने बताया कि उन्होंने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनकी रिर्पोट दर्ज करने से मना कर दिया। देश के नामी पहलवानों ने कहा कि हमें नहीं पता ऐसा क्यों कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर से बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ अपना विरोध करेंगे। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली महिला आयोग चीफ स्वाति मालीवाल ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले पर कड़ा एक्शन लिया। उन्होंने एफआईआर दर्ज न होने पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दिया है। गौरतलब है कि 21 जनवरी 2023 को भारतीय कुश्ती महासंघ ने अपने अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *