Shahrukh ने ‘Mannat’ के बाहर Eid पर Fans का किया सजदा, पापा की कॉपी करते बेटे अबराम की Video Viral

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हर साल की तरह आज भी ईद पर अपने फैंस को सजदा करने ‘मन्नत’ के बाहर नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर अपने फैंस को बधाई भई दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को ईद पर शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस इकट्ठे हुए थे। जैसे ही शाहरुख ‘मन्नत’ के बाहर पहुंचे तो फैंस खुश हो गए। इस दौरान शाहरुख खान की कई तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुई हैं। बता दें कि जहां पर किंग खान फैंस से मिलते हैं वह मन्नत के बाहर लोहे के जाल से खास बालकनी बनाई गई है। हर बार शाहरुख खान यहीं से ही फैंस को मिलते हैं। बता दें कि आज किंग खान ने ईद के मौके पर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक डैनिम पहनी हुई थी। काला चश्मा और गले में माला डाले उनका कूल लुक हर किसी को पंसद आया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@srkking555)

 

बता दें कि इस दौरान किंग खान के छोटे लाडले अबराम खान भी अपने पापा की कॉपी करते दिखए। शाहरुख खान के साथ उनके छोटे भी फैंस से मुलाकात नजर आए। वह भीड़ की ओर नमस्ते और हाय करते दिखे। बाप की तरह मैचिंग व्हाइट कुर्ते पजामे में अबराम खान काफी प्यारे लग रहे हैं। शाहरुख खान की इन तस्वीरों को देख फैंस कहने लगे कि अब ईद कंप्लीट हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@srkking555)

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *