दिल्ली (एकता): दिल्ली में आईटीओ के पास विकास भवन में शनिवार सुबह-सेवरे अफरातफरी मच गई। बता दें कि आईटीओ के पास विकास भवन में भीषण आग लगी। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े आठ बजे मिली।

घटनास्थल पर तुरंत आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी जनहानि की भी कोई खबर नहीं है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।