CM अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को दी नसीहत, बोले- चिंगारी लगाना आसान, लेकिन आग बुझाना बहुत मुश्किल

admin

नई दिल्ली/जयपुर (एकता): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर निशाना साधने के साथ-साथ नसीहत भी दे डाली। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘चिंगारी लगाना आसान है, लेकिन आग बुझाना बहुत मुश्किल है। गहलोत के कहने का मतलब था कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने तथा राज्य में फिर से उसकी सरकार लाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्हें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो पार्टी के हित से बाहर हो या सरकार को नुकसान पहुंचाए। क्योंकि इससे पार्टी की छवि खराब होती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार के दौरान कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग को लेकर थोड़े दिन पहले ही सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे थे। गहलोत ने कहा कि मुझे लगता है अगर किसी टिप्पणी से किसी का कुछ नुकसान होता है ऐसा कुछ भी नहीं कहना या करना चाहिए। जिससे पार्टी और संगठन को नुकसान हो।

राहुल गांधी के पक्ष में बोले गहलोत

अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने पर कहा कि यह सब कुछ एक साजिश के तहत हुआ है। उन्होंने कहा कि ना तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते हैं और ना ही गृह मंत्री अमित शाह को पता है कि गांधी परिवार ने देश के लिए क्या बलिदान दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *