Twitter ने छीन ली बड़े बॉलीवुड स्टार्स की पहचान, अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख तक ने खो दिए Blue Tick

admin

दिल्ली (एकता): माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के रातों-रात लिए इस बड़े एक्शन ने हड़कंप मचा दिया। बता दें कि ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनीतिक नेताओं के ब्लू टिक को हटा दिया। आम लोगों के लिए ये बहुत आम बात होगी लेकिन देश की बड़ी हस्तियों के लिए ट्विटर से ब्लू टिक खो देना बड़ी बात है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कई पॉपुलर हस्तियों जैसे सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, अभिनेता शाहरुख खान जैसे पॉपुलर स्टार्स की पहचाखर्च करके न छीन ली गई है। साथ ही राजनीतिक नेताओं में अरविंद केजरीवाल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसी हस्तियां भी शामिल हैं। बता दें कि एलन मस्क ने जब ट्विटर ब्लू के लिए कीमत चुकाने की बात कही थी तो उन्हें कई यूजर्स ने गाली तक दे डाली थी। खास बात यह है कि ट्विटर के नए मालिक ने 44 बिलियन डॉलर खर्च करके ट्विटर खरीदा है। दरअसल उसके बाद से ही कंपनी मुश्किलों का सामना कर रही थई। इसके लिए उन्हें यह बड़ा कदम उठाना रड़ा। साथ ही इसके लिए मस्क को Twitter पर पेड सर्विस लॉन्च करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक 20 अप्रैल को यानि कि रातों-रात ट्विटर ने सभी अकाउंट्स से लीगेसी ब्लू टिक हटा दिए। जो उनकी पहचान को वेरिफाई करने और उन्हें धोखेबाजों से अलग करने में सहायता करते थे। इसके बाद से ही सभी स्टार्स में मायूसी छा गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे राजनेताओं ने भी ब्लू टिक खो दिए हैं। बता दें कि टि्वटर के मालिक मस्क ने देश में मौजूद अपने 2 प्रमुख कार्यालयों दिल्ली और मुंबई सहित कई अन्य जगहों पर ताला लगा दिया था। टिक खोने वाले बड़े नामों में बेयोंसे, पोप फ्रांसिस, ओपरा विनफ्रे और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी शामिल हैं।

हैरानी की बात यह है कि ट्विटर के ब्लू-चेक सिस्टम के तहत लगभग 300,000 वेरिफाइड यूजर्स थे, उनमें से कई मीडियाकर्मी, एथलीट थीं। बता दें कि ट्विटर के इस फैसले से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आपात स्थिति में सटीक जानकारी लेने के लिए ट्विटर एक मंच के रूप में अपनी पहचान खो सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *