दिल्ली (एकता): गर्मी की छुट्टियां वह समय होता है जब हर कोई कहीं घूमने जाना चाहता है। भारत में ऐसी कई जगह हैं जहां लोग गर्मियों में घूमने जाते हैं। हर कोई अपने परिवार, दोस्तों के साथ ट्रिप बनाते हैं। कई लोग माता रानी के दरबार जाते हैं। जैसे ही गर्मियां शुरू होती हैं लोगों का भी घूमना-फिरना शुरू हो जाता है। जिसको देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को खुशखबरी दी है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार रेलवे समर एक्शन प्लान के तहत स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल –ऊधमपुर, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा, कालका-शिमला व जम्मूतवी-उदयपुर सिटी के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

बता दें कि रेलवे वाराणसी से लेकर माता वैष्णो देवी के लिए समर स्पेशल ट्रेन चला रहा है। जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन 24 अप्रैल से 30 जून के बीच चलेगी। जिसको लेकर यात्रियों में काफी खुशी है। ट्रेन संख्या 04053/04054 आनंद विहार टर्मिनल-ऊधमपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित एसी एक्सप्रेस लोगों के लिए करीब 40 फेरे लगाएगी। इसी तरह माता वैष्णो देवी, कटड़ा-नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा आरक्षित स्पेशल 22 फेरे लगाएगी।
24 अप्रैल से 2 जुलाई के बीच चलने वाली यह ट्रेन 04672 माता वैष्णो कटड़ा-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल हर रविवार को चलेगी। 04505 कालका-शिमला अनारक्षित मेल एक्सप्रेस 23 अप्रैल से 30 जून के बीच चलेगी। 27 अप्रैल से 29 जून के बीच ट्रेन संख्या 04656 जम्मू तवी-उदयपुर सिटी गरीब रथ प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।