दिल्ली (एकता): दिल्ली की साकेत कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब महिला को सरेआम किसी ने गोली मार दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को कोर्ट के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि इस घटना से पुलिस में दहशत का माहौल है।
बता दें कि महिला पर 4 राउंड फायरिंग हुई। महिला किसी मामले में गवाही देने के लिए आई थी। इसी दौरान वकील की ड्रेस में पहुंचे हमलावर ने महिला पर फायरिंग कर दी। महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।