दिल्ली (एकता): पुरानी दिल्ली में उस समय लोगों की भीड़ उमड़ी जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक बंगाली मार्केट और पुरानी दिल्ली पहुंचे। बता दें कि पुरानी दिल्ली में पहुंचकर सबसे पहले राहुल गांधी ने गोलगप्पे-चाट का लुत्फ उठाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इसके बाद राहुल गांधी ने तरबूज के अलावा कई व्यंजनों का स्वाद चखा।

जानकारी के मुताबिक मार्केट में उन्होंने इस दौरान कई लोगों से बातचीत भी की। काफी लोगों ने उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। बता दें कि राहुल ने जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का स्वागत किया।

गौरतलब है कि यह रमजान का महीना चल रहा है। इन दिनों पुरानी दिल्ली में देर रात तक लोग लुत्फ उठाते रहते हैं। बताया जाता है कि जब लोगों ने राहुल को देखा तो उनके चेहरे पर खुशी की लहर आ गई। राहुल गांधी पुरानी दिल्ली स्थित मटिया महल बाजार भी गए। जब वह मटिया महल बाजार जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक ट्वीट भी किया।

इस ट्वीट में पार्टी की तरफ से लिखा गया मोहब्बत की शरबत। बता दें कि राहुल गांधी पहले भी दिल्ली में ऐसी कई जगहों पर जा चुके हैं जहां लोग अलग-अलग व्यंजन से काफी मशहूर हैं।
