दिल्ली (एकता): बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का परिवार हमेशा चर्चा में रहता है। उनकी बेटी सुहाना खान जहां भी जाती हैं, हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह लंबे समय से कहर ढा रही हैं। हाल ही में शाहरुख खान की बेटी Suhana Khan ने ‘मन्नत’ में ही स्टाइलिश लुक में फोटोशूट करवाया। उन्होंने अंदाज में कई पोज दिए। फैंस उनकी कातिल अदाएं देखकर कई रिएक्शन दे रहे हैं। सुहाना खान दिन-ब-दिन बेहद खूबसूरत होती जा रही हैं। उसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। इनमें सुहाना वाइट कलर की क्रॉप शर्ट और जीन्स पहने नजर आ रही हैं। उसके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। सुहाना खान फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं।

सुहाना की कातिल अदाओं पर फैंस हुए फिदा
शाहरुख खान की बेटी सुहाना की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। एक फैन ने कहा है, ‘बहुत ही खूबसूरत।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘उफ्फ, क्या कातिल अदा है।
View this post on Instagram
बता दें कि इस फोटोशूट को करवाने का राज कुछ और है। सुहाना खान ने यह फोटोशूट मम्मी गौरी खान की कॉफी टेबल बुक ‘माय लाइफ इन डिजाइन’ के लिए करवाया है। सुहाना ने भाई आर्यन और अबराम व पापा शाहरुख खान के साथ भी फोटोशूट करवाया है। इस कॉफी टेबल बुक में शाहरुख खान की फैमिली और मन्नत की इसी तरह की झलक देखने को मिलेगी। गौरी खान के इस पोस्ट को देखने के बाद एक फैन ने कमेंट किया हैप्पी फैमिली क्यूट फैमिली।
View this post on Instagram
सुहाना का नाम अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ भी कई लोगों ने जोड़ा। कुछ हफ्ते पहले अगस्त्य, सुहाना को घर छोड़ते हुए फ्लाइंग किस कर रहे थे। लोगों में बातें चल रही थी कि वह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक सुहाना की डेब्यू फिल्म The Archies जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी भी ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं।
