दिल्ली (एकता): पूर्वी दिल्ली के मेरठ एक्सप्रेस पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार डंपर ने क्रेन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों ट्रक में भयंकर आग लग गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस हादसे में क्रेन ड्राइवर आग में बुरी तरह झुलस गया। दूसरी गाड़ी में साथ चल रहे साथियों ने आग बुझाकर घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक घायल ड्राइवर की पहचान जितेंद्र 35 साल के रूप में हुई है।
बता दें कि हादसे के समय एक्सप्रेस वे पर काम करने वाले कर्मचारी आधी रात गजियाबाद से दिल्ली की तरफ आ रहे थे, जैसे वह लोग अक्षरधाम के पास पहुंचे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाते क्रेन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं डंपर का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर कर रही है।