गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी, जानिए क्या है पूरा मामला

admin

दिल्ली (एकता): पंजाब की बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार अदालत ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को लॉरेंस बिश्नोई को तिहाड़ जेल में रखने और कोर्ट में पेश करने का फैसला सुनाया था। थोड़ी देर में कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। एनआईए रिमांड लेकर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर सकती है। नए मुकदमे में एनआईए ने लॉरेंस को नामजद किया है। टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए कनेक्शन की बात कहती है। लॉरेंस को पंजाब की बठिंडा जेल से लाया गया है।

कोर्ट ने 11 अप्रैल को लॉरेंस बिश्नोई को पेश करने के लिए पेशी वारंट जारी किया था। बता दें कि 1 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने राज्यसभा सांसद और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत को जान से मारने की धमकी के मामले में गैंगस्टर पर मामला दर्ज किया था। धमकी के मामले में मुंबई के कांजुर मार्ग पुलिस स्टेशन में बिश्नोई के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2) और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल था। साथ ही उस पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *