Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 26 अप्रैल को कोर्ट सुनाएगा फैसला

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली शराब घोटाले मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ मंगलवार को ED केस में जमानत पर सुनवाई हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि अब राउज एवेन्यू कोर्ट 26 अप्रैल को शाम 4 बजे इस मामले पर फैसला सुनाएगी। जानकारी के मुताबिक इससे पहले 24 अप्रैल को ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर भी दिल्ली कोर्ट में बहस होगी। बताया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया की कस्टडी 17 अप्रैल को खत्म हो गई थी। जिसके बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *