बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी पोर्शे, हैरान कर देंगे कार के फीचर्स

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी हिंदी सिनेमा की एक अलग पहचान हैं। माधुरी दीक्षित अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में जरूर रहती हैं। फिर चाहे वो शो या फिल्म को लेकर हो या सोशल मीडिया। वह हमेशा अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फिलहाल बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को लेकर फैंस के बीच जमकर चर्चा हो रही है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार माधुरी दीक्षित ने एक लग्जरी पोर्शे खरीदी है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। जी हां, कहा जा रहा है कि माधुरी दीक्षित ने पोर्शे 911 टर्बो S मॉडल खरीदी है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर नेने स्पोर्ट्स कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि लग्जरी पोर्श सबसे तेज कार है। इस कार की खूबियों की बात करें तो सिल्वर मैट रंग में इस कार की टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसकी कीमत 3.8 करोड़ रुपए के आसपास बताई गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)


माधुरी और नेने दोनों मुंबई की सड़कों पर अपनी इस कार से सफर का आनंद लेते देखे गए। माधुरी कार के आगे वाली सीट पर बैठी नजर आ रही थीं। बताया जा रहा है कि यह तेज चलने वाली गाड़ियों में से एक है, जिसमें 3.8 लीटर, ट्विन टर्बो चार्ज्ड 6 सिलिंडर पेट्रोल इंजिन है, जिसमें 641 बीएचपी पावर जेनरेट करने की क्षमता है। ये कार 2.6 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इस कार की कई खूबियां हैं। जो आपको काफी पसंद आएगी।

Apple के CEO Tim Cook के साथ माधुरी दीक्षित ने खाया वड़ा पाव

खास बात यह है कि आईफोन मेकर एपल के सीईओ टिम कुक इस वक्त भारत आए हुए हैं। वे यहां एपल स्टोर की लॉन्चिंग कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड वड़ा पाव भी खाया। यह वड़ा पाव उन्होंने अकेले नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ खाया। मंगलवार को सितारों की नगरी में टिम कुक की मुलाकात सेलेब्स से न हो ऐसा हो नहीं सकता। ऐसे में माधुरी दीक्षित ने उनसे मुलाकात की और मुंबई का फेमस वड़ा पाव भी खिलाया। उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह दोनों हंसते हुए वड़ा पाव खा रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म तेजाब से माधुरी दीक्षित रातों-रात स्टार बनी। उस समय वह हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती थी। माधुरी ने तेजाब फिल्म के गाने ‘एक दो तीन’ में ऐसा गजब का डांस किया कि उसके बाद उन्हें सिनेमा जगत की डांसिंग क्वीन की उपाधि दी गई। उन्होंने अपने करियर में काफी नाम कमाया है। साथ ही अपनी जिदंगी में उतार-चढ़ाव भी देखें हैं। उनकी सभी फिल्में हिट रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *