ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आई मिनी बस, 2 लोगों की मौत, 10 घायल

admin

ग्रेटर नोएडा (एकता): ग्रेटर नोएडा में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर एक मिनी बस की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें कि इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान निवासी बस चालक उमेद बस में सवार प्रकाश चौबे, रानी चौबे, रविंद्र कुमार, हर्ष पांडे, रजनी नेहवाल आदि को उत्तराखंड के जनपद रामनगर के कैची धाम नीम करोली से बस में बैठा कर वापस राजस्थान के लिए जा रहे थे। अचानक बस के साथ यह हादसा हो गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *