दिल्ली (एकता): केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बता दें कि इस बैठक में सभी राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के परिवहन मंत्री पहुंचे। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी इस बैठक में शिरकत की। यह बैठक विज्ञान भवन दिल्ली में शुरू हुई। मंत्रियों से रोड सेफ्टी से संबंधित विषय पर चर्चा की जा रही है।
नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में पहुंचे पंजाब सहित सभी राज्यों के मंत्री, इस मुद्दे पर चल रही चर्चा
Leave a comment