राजसमंद (एकता): राजस्थान के राजसमंद जिले में एक खौफनाक हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां फैक्ट्री के गेट पर सो रही मां-बेटी को अवैध मिनरल से भरे डंपर ने कुचल डाला। मीडिया सूत्रों के अनुसार दोनों मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि यह हादसा जेतपुरा गांव के पास देर रात हुआ। बता दें कि मृतक महिला उसी फैक्ट्री में मजदूरी करती थी।
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। यह हादसा उस समय हुआ जब चालक डंपर बैक कर रहा था। घटना की सूचना के बाद देर रात केलवा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
गौरतलब है कि जेतपुरा के आसपास रात को अवैध मिनरल खनन लंबे समय से चल रहा है। जिसके चलते जहां पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही आमेट में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया था। इसके बावजूद भी प्रशासन अवैध खनन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।