Actor R. Madhavan के बेटे वेदांत ने एक बार फिर देश के लिए जीते 5 गोल्ड मेडल, पिता का नाम किया रोशन

admin

दिल्ली (एकता): आर. माधवन उर्फ माधवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता, लेखक, निर्माता और टीवी प्रस्तोता हैं। अभिनेता आर माधवन साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। अब उनके बेटे वेदांत ने एक्टिंग की दुनिया से दूर खेल में अपनी किस्मत आजमाई है। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गर्व महसूस करवाया है। आर माधवन ने अपने बेटे की बड़ी जीत को सभी के साथ शेयर किया। उसने कहा कि आज मेरे बेटे ने देश के साथ-साथ पिता का सिर भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। वेदांत ने देश को एक नहीं बल्कि पांच-पांच गोल्ड मेडल दिलवाए हैं।

स्वीमिंग चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मेडल जीते

मीडिया सूत्रों के अनुसार वेदांत ने स्विमिंग चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मेडल जीते। एक तरफ जहां अन्य स्टार किड्स फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खेल की दुनिया में नाम चमका रहे हैं। उसने एक के बाद एक मेडल देश को जिताए। वेदांत माधवन ने हाल ही 58वीं MILO/MAS मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। वेदांत ने तैराकी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर बेटे की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वेदांत गले में पांच गोल्ड मेडल लटकाए हैं। और वह तिरंगे के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

आर. माधवन ने जैसे ही सोशल मीडिया पर बेटे की खुशी सांझा की तो बधाई देने वालों का तांता लग गया। टिस्का चोपड़ा, लारा दत्ता, जुबैर खान से लेकर तमिल फिल्मों के स्टार सूर्या ने भी आर. माधवन को बधाई दी। हर कोई उनकी इस तरक्की से खुश है।

वेदांत ने फरवरी में जीते थे 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल

गौरतलब है कि वेदांत ने इससे पहले फरवरी 2023 में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में 5 गोल्ड और सिल्वर समेत 7 मेडल जीते थे। यह चैंपियनशिप में सबसे पहले महाराष्ट्र में हुई थी। बस फिर क्या था वेदांत ने इसे ही अपना करियर बना लिया। बता दें कि साल 2022 में वेदांत ने जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल जीता था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *