गर्मी ने दिखाए तेवर: 40 डिग्री को टच कर गया दिल्ली-NCR का तापमान, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-NCR में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों का इस भयंकर गर्मी ने घर से भी बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को राजधानी में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें कि यह सीजन का सबसे गर्म दिन था। इस दिन गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिन तक अधिकांश राज्यों में तापमान 40-42 डिग्री के बीच बना रहेगा। भारत के कई हिस्सों में तापमान में सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। जबकि नोएडा में 40.8, गुरुग्राम में 41.0, गाजियाबाद में तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खास बात यह है कि 17 से लेकर 19 अप्रैल तक राजधानी में मौसम करवट बदलेगा। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा यूपी समेत कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं दूसरी तरफ लोगों को इस गर्मी से थोड़ी राहत भी मिलेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *